मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतकर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को गांव की चौपाल पर जब सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी पहलवानों के चेहरे खिल उठे और पहलवान खुशी से झूमने से लगे। गांव बढ़ला कैथवाड़ा में सोमवार को पूर्व पहलवान मुनेश तोमर की अगुवाई में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर लौटे क्षेत्र के कुश्ती पहलवानों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि नेशनल कोच जबर सिंह सोम व अंतराष्ट्रीय कुश्ती पहवान अलका तोमर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. योगेन्द्र पाल ने की एवं संचालन सुरेन्द्र तोमर ने किया।इस मौके पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले मेरठ रत्न से सम्मानित मास्टर व पहलवान तरुण तोमर, दीपांशी सोम, खुशी तोमर...