Meerut News: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, युवक घायल
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ रोड स्थित मवाना गंग नहर पुल पर मंगलवार को सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव खटकी निवासी योगेंद्र मंगलवार को बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मवाना गंग नहर पुल पर पहुंचा, सड़क पर बने ब्रेकर को पार करते समय अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सड़क पर गिर गई, जिससे योगेंद्र घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल योगेंद्र को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.