मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। सदर दाल मंडी में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल टीम और पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये कीमत की कथित नकली चायपत्ती और ऑलआउट बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की लीगल टीम के मैनेजर ललित और सुमित आर्य ने नकली उत्पादों की बिक्री की सूचना पर सदर बाजार पुलिस के साथ सदर दाल मंडी स्थित जैन किराना स्टोर और जैन जनरल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने दोनों दुकानों की तलाशी ली, जहां से टाटा ब्रांड की नकली चायपत्ती तथा ऑलआउट बरामद हुए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया बरामद सामान की पैकेजिंग और ब्रां...