Meerut News: ब्रह्मपुरी में नई बिजली लाइन का काम बंद, लोग परेशान
मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: माधवपुरम बिजली घर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी सहित आसपास के इलाकों में ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या के समाधान के लिए शुरू हुआ 11केवी की नई लाइन बिछाने का कार्य पिछले करीब 15 दिनों से बंद पड़ा है। नई लाइन के लिए खंभे लगाने को खोदे गए गड्ढों को भी अब भर दिया गया है। इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी निवासी नितिन गुप्ता का कहना है कि फिलहाल मौसम ठंडा होने से बिजली की मांग कम है, जिससे व्यवस्था ठीक चल रही है। लेकिन गर्मी में लोड बढ़ते ही ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या फिर गंभीर हो सकती है। क्षेत्र के व्यापारियों और लोगों ने बिजली अफसरों से मांग की है कि काम बंद करने का कारण स्पष्ट किया जाए और नई लाइन का कार्य कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.