मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। ब्रह्मपुरी इलाके में बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए ट्रांसफार्मर लगाने को गड‌्ढे खोदने एवं खंभे लगाने में ही पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को भी दो स्थानों पर लोगों ने विरोध कर कर्मचारियों को वापस लौटा दिया। हालांकि, ब्रह्मपुरी-इंदिरा नगर इलाके में बिशन चौक पर भारी विरोध के बीच आखिरकार नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। वहीं, तीन ट्रांसफार्मरों को लगाने का कार्य हुआ। इस दौरान पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति गुल रही। ब्रह्मपुरी में पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इनके लिए पोल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही गड्ढे खोदने एवं पोल लगाने का कार्य कराया गया। साबुन फैक्ट्री समेत दो स्थानों पर लोगों ने पोल लगाने के कार्य का विरोध कर दिया। दोनों ही स्थानों से बिजलीकर्मियों ...