Meerut News: बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: मंगलवार को सावन मास की शिवरात्रि पर नगर व देहात क्षेत्र के शिवालयों में बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। शिवालयों में विशेष व्यवस्थाएं शिवभक्तों के लिए की गई थी। सुबह में हुई तेज बारिश के बाद भी शिवभक्तों के मनोबल में कमी नहीं आई। उन्होंने भीगते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सरधना-बिनौली रोड पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजन कर जल, दूध और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही पूरे परिवार के कल्याण की कामना की। वहीं, झिटकरी रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर, शिव मंदिर छबिड़या तिराहा, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.