Meerut News: बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ। योनेक्स उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता और जालंधर में आयोजित पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और खिताब अपने नाम किए। बदायूं में आयोजित अंडर-11 स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक एकल वर्ग में प्रत्युष ने उपविजेता का खिताब हासिल कर मेरठ का नाम रोशन किया। वहीं, बालिका युगल अंडर-11 वर्ग में मानस्वी रावल और आरना द्विवेदी की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही जालंधर में 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अभिमन्यु सिंह ने अंडर-15 बालक एकल वर्ग का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-15 बालक युगल वर्ग में भी उसने विजेता बनने की उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा अंडर-17 एकल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.