Meerut News: बैग लेकर भागे बाइक सवार तीन युवक, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: लोहियानगर के काजीपुर से एक दुकानदार का तीन बाइक सवार युवक बैग लेकर फरार हो गए। लोहियानगर थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है। लोहियानगर के काजीपुर निवासी सुभाषचंद ने बताया कि वह अपनी दुकान शाम के समय बंद कर घर आ रहा था। उसने अपना बैग दुकान के बाहर खड़ी मोपेड पर रख दिया और दुकान के शटर का ताला लगाने लगा। तीन बाइक सवार युवक आए और मोपेड पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। सुभाष ने बताया कि बैग में 35 हजार नकद व दो मोबाइल थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला से छीना पर्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.