Meerut News: बेटे के साथ कांवड़ लेकर लौट रही मां की रास्ते में मौत
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: बेटे के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रही महिला की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला को उल्टी और घबराहट होने के बाद परिजन पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव इकलैड़ी निवासी 55 वर्षीय विनेश पत्नी स्व. संजय कुमार अपने 28 वर्षीय बेटे आशु कुमार के साथ पांच अगस्त को हरिद्वार गई थी। छह अगस्त की सुबह गंगाजल लेकर दोनों कांवड़ लेकर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे झुनझुनी के पास विनेश को अचानक उल्टी होने लगी। इसके बाद उन्हें घबराहट महसूस हुई और हालत तेजी से बिगड़ गई।बेटे आशु ने आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.