Meerut News: बेटे के जन्मदिन के लिए केक खरीदने गया युवक लापता
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: सिवाया गांव निवासी युवक गुरुवार की सायं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता युवक अपने बेटे के जन्मदिन के लिए मोदीपुरम स्थित दुकान से केक लेने के लिए घर से निकला था। थाने पहुंची लापता की पत्नी ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में सिवाया निवासी मुकेश देवी ने बताया कि गुरुवार को उनके बेटे सूर्या का जन्मदिन था। सायं के समय उनके पति संजीव मोदीपुरम स्थित दुकान से केक लेने के लिए निकले थे। देर रात तक भी वापस नहीं आने पर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने पुलिस से पति की बरामदगी की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सायं युवक अचानक अपने घर लौट आया। युवक ने बताया कि वह कैसे हरिद्वार पहुंचा उसको याद नही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.