Meerut News: बेटे के गांव पहुंचने पर हुआ रमेश का अंतिम संस्कार
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: दबथुवा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रमेश का मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। रमेश का बड़ा बेटा शनि तमिलनाडु में था। उसके गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार पूरी की गई। बता दें, कि रविवार देर रात दबथुवा निवासी रमेश पुत्र हरपाल, सुशील पुत्र विजय और अमर पुत्र मुखिया की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे थे। अमर व सुशील के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जबकि रमेश के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। क्योंकि रमेश का बड़ा पुत्र शनि तमिलनाडु में था, जिसको गांव आने में समय लगा। मंगलवार देर रात उसके गांव पहुंचने के बाद रमेश का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल हादसे में तीन लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.