मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: बेटियों के जन्म पर बदलती सोच की एक खूबसूरत तस्वीर शुक्रवार देर रात सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली। सरूरपुर सीएचसी पर रात में प्रसूता स्वादेकीन पत्नी नसीर निवासी मोहल्ला सुन्दर नगर सरधना ने बेटी को जन्म दिया तो परिवार ने खुशियों का ऐसा जश्न मनाया कि अस्पताल में मौजूद हर शख्स मुस्कुरा उठा। परिवार के लोग गुब्बारों से सजी कार अस्पताल पहुंचे और मां व नवजात बेटी को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ उसी कार में घर ले जाया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि बेटियों के जन्म पर इस तरह का उत्साह समाज में सकारात्मक संदेश देता है और बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...