मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: दौराला नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला कुरैशियान में गुरुवार को मायके और ससुराल पक्ष में जमकर मारपीट हुई और धारधार हथियार चले और पथराव हुआ। मारपीट और पथराव के चलते मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायलों को उपचार दिलाया। पीड़ित पक्ष बेटी के साथ हो रही मारपीट की जानकारी मिलने पर मुजफ्फरनगर से मायका पक्ष लावड़ पहुंचा था। मुजफ्फरनगर निलासी भाई साजिद और राजा ने चौकी पर दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी लावड़ निवासी युवक के साथ हुई थी। गुरुवार को उनकी बहन ने उन्हे फोन पर रोते हुए जानकारी दी कि ससुरालिया उसके साथ मारपीट कर रहे है। जिस पर दोनों भाई परिजनों संग मिलकर लावड़ पहुंचे और बहन की ससुरालियों से बात करने लगे। इस दौरान बहन के ससुरालियों ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर धारधा...