Meerut News: बेगमाबाद के पास एचटी लाइन पर गिरा पेड़, आधा दर्जन खंभे टूटे
मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: बेगमाबाद गांव के निकट मंगलवार देर रात बारिश और तेज हवाओं के चलते एक भारी-भरकम पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। पेड़ के दबाव से छह से अधिक बिजली के खंभे टूट गए, जिससे देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ती आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण किया। बुधवार सुबह से ही कर्मचारियों ने टूटे खंभों को बदलने और बिजली लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। दिनभर चले मरम्मत कार्य के बाद देर शाम बिजली आपूर्ती बहाल कर दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बता दें कि मंगलवार देर रात अचानक मौसम में परिवर्तन आया। पहले तेज हवा चली फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं में दौराला रोड पर बेगमाबाद गांव के निकट एक पेड़ एचटी लाइन पर टूटकर गिर गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.