मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ। दीपावली पर्व के दौरान बेगमपुल बाजार में होने वाली अत्यधिक भीड़भाड़ और उत्सव के माहौल को देखते हुए प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की कवायद शुरू हो गई है। बेगमपुल स्थित आपका बाजार के पास मिनी हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। व्यापारियों की पुरजोर मांग पर संज्ञान लेते हुए मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर आयुक्त और नगर निगम के मार्ग प्रकाश प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा है। ​बेगमपुल व्यापार संघ की ओर से मेयर को पत्र भेजकर व्यापारियों ने सूचना दी कि दीपावली के अवसर पर बाजार में तीन दिवसीय विशेष सजावट और विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम होते हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: दीवाली से पहले रोशनी से जगमगाएंगे शहर के प्रमुख चौराहे साथ ही एक नवंबर 2026 से आठ नवंबर 2026 तक बाजार में खरीदारी के लिए भारी स...