मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: शहर के व्यस्त बेगमपुल चौराहे पर रविवार शाम अचानक सड़क धंस जाने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के चारों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया। सड़क धंसने से वहां करीब दस फीट गहरा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने के कारण किसी बड़े हादसे से बचने के लिए पुलिस ने तत्काल यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट कर दिया। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से बेगमपुल चौराहे से होकर गुजरने के बजाय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बारिश से मुंशीपुलिया पर धंसी सड़क, ट्रांसफार्मर पर मंडराया खतरा सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे अंडरपास में भरा बरसा...