मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: नानू तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार पत्थरों से लदे 18 टायरा ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक स्कॉर्पियो को करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोदीपुरम निवासी धर्मवीर सिंह शनिवार को स्कॉर्पियो से सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ सुल्तान नगर गांव जा रहे थे। स्कॉर्पियो पर भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था। बताया गया कि नानू तिराहे पर वह सरधना की ओर जाने लगे, तभी शामली की ओर से आ रहे पत्थरों से लदे तेज रफ्तार 18 टायरा ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ट्रक स्कॉर्पियो को...