मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और खामियां दूर करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने साथियों के साथ विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से बातचीत कर मतदाताओं की समस्याओं का निस्तारण करने और नए वोट बनवाने की अपील की। किशोर वाल्मीकि ने कहा कि कई बूथों पर फॉर्म-6 की कमी के कारण नए वोट बनवाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने फॉर्म-6 उपलब्ध कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अभियान का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर अवनीश चौधरी, नौशाद सैफी, राजपाल सिंह, जल्लुद्दीन और संदीप जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: एक निर्वाचन विशेष अभियान वाली खबर यह भी पढ़ें- Shamli News: कहीं इक्का-दुक्का मतदाता पहुंचे तो कहीं खाली बैठे रह...