Meerut News: बीमारी के बावजूद 20 दिन में 10 बार नाइट ड्यूटी, दरोगा ने भेजा त्यागपत्र
मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। खरखौदा थाने में तैनात एक दरोगा ने बीमारी के बावजूद लगातार नाइट ड्यूटी लगाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नौकरी से इस्तीफा देने की पेशकश की है। दरोगा अतुल कुमार ने एसएसपी को भेजे त्यागपत्र में थाने के (एसएसआई) शिव नारायण सिंह और ड्यूटी मुंशी हेड कांस्टेबल सरवन कुमार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस मामले में एसपी देहात को जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार दारोगा अतुल कुमार ने बताया कि कुछ महीनों से बीमार हैं। उनके लीवर में संक्रमण है, जो अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। पेट में भी अक्सर दर्द रहता है। आरोप है कि एक से 20 अक्टूबर के बीच उन्हें थाना मोबाइल पर रात्रि अधिकारी और थाने में मौजूदगी से संबंधित ड्यूटी कुल 10 बार सौंपी गई। दरोगा का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.