Meerut News: बिनौली रोड स्थित कब्रिस्तान का विवाद सुलझा, अब नहीं होगी कोई पाबंदी
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: बिनौली रोड स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर चल रहा विवाद रविवार को आपसी सहमति से सुलझ गया। वरिष्ठ समाजसेवी एनुद्दीन शाह के आवास पर दोनों पक्षों की बैठक हुई, जिसमें लोगों ने अपने-अपने पक्ष रखे। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कब्रिस्तान में मंडी चमारान और मोहल्ला बूढ़ा बाबू के लोग अपने मृतकों को दफना सकेंगे। किसी भी पक्ष के लिए कोई पाबंदी नहीं होगी। बता दें कि बीते दिनों कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि कब्रिस्तान समिति की ओर से मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया था। इसके चलते शव करीब दो घंटे तक सड़क पर रखा रहा था। मामला बढ़ने पर लोगों में रोष भी फैल गया था। कुछ लोग इस मामले को लेकर थाने भी पहुंचे थे। उन्होंने कब्रिस्तान कमेटी पर विभिन्न आरोप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.