Meerut News: बिनौली रोड पर दो छात्र गुटों में संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: बिनौली रोड स्थित कॉलेज के बाहर बुधवार को छात्र गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। अचानक हुई मारपीट से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह छात्र गुटों में बीचबचाव कराया। बाद में दोनों गुट के सदस्य एक दूसरे को धमकियां देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कॉलेज की छुट्टी के बाद जैसे ही छात्र बाहर निकले तो उनमें फिर से कहासुनी हो गई। पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई और बाद में छात्र एक-दूसरे से भिड़ गए। छात्रों ने एक दूसरे को सड़क पर गिराकर जमकर लात घूंसे मारे। कुछ छात्रों ने पंच से भी एक दूसरे पर हमला किया। मारपीट के दौरान मौके पर काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.