Meerut News: बिना डॉक्टर की पर्ची दवा देने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: बिना चिकित्सकीय पर्चे के हाइपरटेंशन की दवा देने के आरोप में थाना मवाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नालाल में सिटी मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले शहजाद के खिलाफ बिना डॉक्टर की पर्ची के हाइपरटेंशन की दवा दिए जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत के बाद थाना मवाना पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर दवा बिक्री से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा चिकित्सकीय पर्चे के बिना हाइपरटेंशन की दवा दी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.