Meerut News: बिजौली में दीवार फांदकर ताला तोड़कर भैंस चोरी
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली में मकान की दीवार फांदकर चोर भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। बिजौली निवासी अशोक पुत्र रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया बुधवार वह पशुओं को चारा डालकर सो गया था। गुरुवार सुबह उठकर पशुओं को चारा डालने गया, तो देखा की आधा दर्जन पशुओं के बीच बंधी भैंस वहां नहीं थी और मकान का गेट खुला हुआ था। अशोक ने बताया कि चोर किसी समय भैंस को चोरी कर ले गये भैंस की कीमत गरीब डेढ़ लाख रुपये बताई है। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.