मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: सरधना नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार आ रहे फाल्ट को लेकर शनिवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों और उद्योग संचालकों की बैठक हुई। बैठक में विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई गई। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार और अधिकांश समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने व्यापारियों से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) दुर्गेश जायसवाल, एसडीओ रुपेश कुमार और जेई अनंत कुमार को बुलाया। यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से मिला आईआईए प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने लगाता...