मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की टांग काटनी पड़ गई। घायल के पिता ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगानगर के मिनाक्षीपुरम निवासी विनोद कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मोहित सिंह बीते 23 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी खत्म कर बाइक द्वारा परतापुर से घर लौट रहा था। जुर्रानपुर फाटक के पास सामने से ट्रक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोहित सड़क पर गिर गया और उसकी बाईं टांग से ट्रक का पहिये उतर गए। घायल को मेडिकल में भर्ती कराया, यहां से उसे आनंद अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी टांग काटनी पड़ी। उधर , लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि पीड़ित पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्...