Meerut News: बिजली गिरने से मकान की छत हुई क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप
मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: रोहटा। रोहटा गांव में बुधवार दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ बिजली एक मकान की छत पर बने कमरे के सामने बरामदे पर गिर गई। इससे छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, मलबा सड़क पर गिरने से पोल के साथ तार भी टूट गए जिससे मोहल्ले की बिजली सप्लाई ठप हो गई। बाद में बिजलीकर्मचारियों ने तार जोड़कर लाइन को चालू किया। रोहटा निवासी रूचिन पुत्र सुभाष ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने लगी थी। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इससे छत पर बने कमरे के सामने बरामदे की छत भरभराकर गिर गई और मलबा रास्ते की गली में पड़ा था। मलबे की चपेट में आने से बिजली खंभे के साथ-साथ तार भी टूट गए जिससे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने तारों को जोड़कर सप्लाई शुरू की। हादसे से किसान को एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.