मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: शास्त्रीनगर स्थित सनफोर्ड हॉस्पिटल के जीएम शाहिद की ओर से मेडिकल थाने पर बिजली कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के काटे गए कनेक्शन को गुरुवार को बिजली कर्मचारियों ने जोड़ने में लापरवाही की। इससे अस्पताल के करीब आठ लाख रुपये कीमत के विभिन्न उपकरण फुंक गए। बिजली अफसरों से भी शिकायत कर क्षतिपूर्ति कराने की मांग की है। मेडिकल थाने पर दी तहरीर में हॉस्पिटल के जीएम की ओर से बताया कि बिजली का बिल बकाया होने के चलते हॉस्पिटल का कनेक्शन काट दिया था। बिल जमा करने के बाद गुरुवार को बिजली कर्मचारी आए और कनेक्शन जोड़ दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने कनेक्शन को जोड़ने में लापरवाही की और गलत तरीके से कनेक्शन जोड़ दिया। बिजली चालू हुई तो अस्पताल में बड़ा फाल्ट हो गया। इससे हॉस्पिटल के छह एसी, मॉनीटर, ...