Meerut News: बिजली कटौती से हाहाकार, पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: सरधना नगर में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहने से मंगलवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार देर रात से शुरू हुई बिजली कटौती का असर मंगलवार तक बना रहा। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। सोमवार रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बहाल हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्य के चलते फिर बिजली काट दी गई। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों और बाजारों में लोगों को उमस और गर्मी के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.