मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: मवाना नगर में दो दिन से बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को रूलाकर रख दिया। कई दिनों तक लगातार बारिश होने पर हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर में लगी सीवीसी में नमी आ गई। सीवीसी में नमी आने के चलते शुक्रवार को दोपहर 11 बजे से रात 10:22 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सीवीसी की नमी दूर करने को मेरठ से मिस्त्री बुलाये गये और विभागीय कर्मियों की टीम भी लगी रही। शनिवार को शाम करीब 5:35 बजे पुलिस चौकी के पास तार टूट गया, जोकि रात आठ बजे तक जुड़ा। तब बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। मवाना नगर को मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव के बिजलीघर और हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से बिजली आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मरम्मत और फॉल्ट से शहर के कई इलाकों में बिजली संकट हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से जुड़ा यह फीडर मवाना नगर के ...