Meerut News: बिजली आपूर्ति को लेकर भाकियू धनसिंह कोतवाल ने दिया धरना
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के जिलाध्यक्ष अभिषेक चपराणा के नेतृत्व में गुरुवार को रामलीला ग्राउंड बिजलीघर पर लोगों ने धरना दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति की हालत खराब है। लोग बिजलीघरों को घेर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। लोग बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हैं पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती है। अभिषेक चपराना ने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह फेल है। अब ये ही पता नहीं लगता कि कौन सा अधिकारी क्या देख रहा है। पहले की व्यवस्था को बहाल किया जाना चाहिए। पहले बिजलीघरों पर 600 लाइनमैन थे, लेकिन 150 को हटा दिया गया है। तब से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। संगठन ने सात सूत्रीय मांग ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.