Meerut News: बास्केटबॉल टीम के चयन ट्रायल में 45 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को जिला मेरठ की सीनियर महिला एवं पुरुष टीमों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। महिला वर्ग के ट्रायल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में हुए, जिसमें 15 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं, पुरुष वर्ग के ट्रायल आईपीएस गंगानगर में हुए, जिसमें 30 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। दोनों वर्गों के सभी प्रतिभागियों को कैंप के लिए चुन लिया गया है। इसके लिए महिला टीम के कैंप की जिम्मेदारी कोच अमरजीत सिंह और पुरुष टीम के कैंप की जिम्मेदारी कोच हरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का अंतिम जिला टीम का गठन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान दोनों कोच के साथ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, मेरठ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.