मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: खरखौदा क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कस्बा स्थित स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर भव्य बाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में विज्ञान, आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं मेडिकल विषयों पर आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। वहीं वेस्ट सामग्री से तैयार उपयोगी वस्तुओं और बच्चों के बनाए रंग-बिरंगे चित्रों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था भी की गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाल मेले में दिखी भारत की संस्कृति, विज्ञान प्रदर्शनी में चमका बच्चों का ह...