Meerut News: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, धान और गन्ने की फसल को नुकसान
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ क्षेत्र में अक्टूबर माह के मध्य में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बनने से धान और गन्ने की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं, सरसों की बुआई का समय नजदीक होने के बावजूद खेतों में नमी अधिक होने के कारण किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं। इससे आलू, मटर, सरसों, असोजी गन्ना की फसलों की बुआई में देरी होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर बन गई है। क्षेत्र के किसान रविशंकर, मुनेंद्र, कृष्णकांत, विनीत, सोनू, राजवीर सिंह ने बताया की अधिक बारिश से गन्ने की रिकवरी प्रभावित होती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: बेमौसम बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, वही किसानों का मानना है कि बारिश के कारण गन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.