Meerut News: बारिश में बिजली व्यवस्था धड़ाम, 12 घंटे गुल रही बत्ती
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। रविवार की बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश शुरू होते ही जगह-जगह फाल्ट और ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। माधवपुरम और ब्रह्मपुरी से लेकर गंगानगर, घंटाघर, कंकरखेड़ा, भूमिया का पुल और लिसाड़ी रोड तक लोग घंटों बिजली के इंतजार में रहे। सरस्वती लोक में करीब 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने से घरों में अंधेरा छाया रहा और पानी की मोटर न चलने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। समस्या को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं एमडी पीवीवीएनएल को ट्वीट भी किये। रविवार तड़के करीब पांच बजे बारिश के साथ ही शहर के कई हिस्सों में बिजली के फाल्ट हुए। माधवपुरम बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी रही। यहां करीब 20 ट्रांसफार्मरों में फाल्ट से अलग-अलग इलाकों की आपूर्ति प्रभावित हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.