मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया है। जिससे खादर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई में देरी हो सकती है। हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की सांय तहसीलदार निरंकार सिंह खादर क्षेत्र में पहुंचे और कई गांवों के जंगलों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। तहसीलदार सबसे पहले भीकुंड गांव के जंगल में पहुंचे, जहां उन्होंने खेतों में भरे पानी की स्थिति को देखा और किसानों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इसके बाद वे गंगा पुल पर पहुंचे और वहां के हालात का जायजा लिया। गंगा पुल के निरीक्षण के दौरान देखा कि लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा पुल की अप्रोच रोड पर बड़े रेनकट बन गए है। यानी सड़क के किनारे की मिट्टी बह जाने के कारण वहां गहरे ...