Meerut News: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में दंपति समेत चार घायल
मेरठ, सितम्बर 16 -- Meerut News: गंगनहर कांवड़ मार्ग पर मेहरमती मीणा गांव के सामने बुधवार सुबह बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति, उनका तीन वर्षीय बेटा और स्कूटी सवार युवती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दंपति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर के शाहपुर बसी निवासी आरिफ बुधवार को पत्नी रेशमा और तीन वर्षीय बेटे सुहेल के साथ सरूरपुर क्षेत्र के कक्केपुर गांव स्थित ससुराल से बाइक पर घर लौट रहा था। उसका साला शहादाब दूसरी बाइक से आगे चल रहा था। बताया गया कि मेहरमती मीणा गांव के सामने स्कूटी सवार दिव्या सड़क पार करने के लिए वाहनों के निकलने का इंतजार कर रही थी। वाहन निकलने के बाद दिव्या ने स्कूटी से सड़क पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.