Meerut News: बाइक से धमाके की आवाज निकालने वाले की तलाश
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: मवाना नगर के फलावदा रोड पर एक बाइक से धमाके की आवाज निकालकर लोगों को परेशान कर रहा है। शाम होते ही युवक अपनी बाइक लेकर फलावदा रोड पर निकलता है और बाइक से धमाके की आवाज करता है। अचानक होने वाली तेज आवाज से राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक रोजाना शाम के समय फलावदा रोड पर बाइक से तेज आवाज करते हुए निकलता है। उसकी इस हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस द्वारा युवक की तलाश पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बुलेट सवार युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी मवाना ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। बुलेट सवार युवक की तलाश की जा रही है। युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.