Meerut News: बाइक सवार ने पानी मिश्रित पेट्रोल डालने का आरोप लगाया
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: नगर पंचायत लावड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर मीठेपुर गांव निवासी शादाब की बाइक पेट्रोल डलवाते ही झटके लेकर बंद हो गई। युवक बाइक को लेकर मिस्त्री की दुकान पर पहुंचा तो उसकी बाइक की टंकी में काफी मात्रा में पानी मिश्रित पेट्रोल निकला। जिस पर युवक ने पेट्रोल पंप सेल्समैन से सिकायत की तो दोनों में नोकझोंक हो गई। चौकी पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पेट्रोल पंप संचालक अमरीश कुमार ने बताया कि पेट्रोल में सरकार द्वारा कुछ मात्रा एथेनाल की दी जा रही है, जो एक बूंद पानी के संपर्क में आने पर पेट्रोल और एथेनाल अलग दिखने लगता है और ग्राहकों में भ्रम पैदा होता है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जिले में प्रीमियम पेट्रोल की मांग 20% उछली, माह के अंत तक मिलेगा स्पीड 100 जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.