मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: बहसूमा ​कस्बे के मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाइक में साइड लगने के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और सड़क जंग का मैदान बन गई। जिसके बाद जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों के आठ लोगों को चोट आई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को तत्काल हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। ​घटनाक्रम के मुताबिक अरविंद कुमार अपने बेटे लकी के साथ गाड़ी में सामान लादकर पैठ जा रहे थे। हरीश की परचून दुकान के पास सभासद पक्ष के बिट्टू और उज्ज्वल की बाइक में टाटा एस से साइड लग गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। हालांकि, मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन रंजिश की आग ठंडी नहीं हुई।

दूसरी भिड़ंत ​कुछ ही देर बाद दोनों ...