Meerut News: बाइक पर वीडियो बना रहे चचेरे भाइयों से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: माछरा-अमरपुर मार्ग पर बाइक से लौट रहे दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माछरा निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने चचेरे भाई उज्ज्वल पुत्र मनवीर के साथ बाइक पर वीडियो बनाते हुए अमरपुर से माछरा लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।पीड़ितों के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान पड़ोसी गांव हसनपुर कलां के निवासियों के रूप में बताई। हालांकि, पीड़ितों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.