Meerut News: बाइक टकराने पर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: शहर के सराफा बाजार में मंगलवार रात बाइक टकराने के मामूली विवाद में दो समुदायों के युवकों में मारपीट हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सीओ कोतवाली देहलीगेट और कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। कोतवाली क्षेत्र के जत्तीवाड़ा निवासी अमन और विशाल मंगलवार रात बुलेट से सराय दास की ओर जा रहे थे। जब वे सराफा बाजार स्थित रामू हलवाई के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक दूसरे वर्ग के युवक की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी युवकों ने अमन और विशाल को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.