Meerut News: बाइक की साइड को लेकर दो युवकों में मारपीट, दोनों का चालान
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: देवी मंदिर चौराहे के निकट शनिवार को बाइक की साइड देने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। श्याम वाटिका, बिनौली रोड निवासी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तहसील से घर लौट रहा था। देवी मंदिर चौराहे के पास पीछे से आए एक बाइक सवार से साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किए गए। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस दोनों को थाने ले गई और उपचार के लिए सीएचसी भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों का शांतिभंग की धारा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.