Meerut News: बाइक का इंडिकेटर टूटने पर युवक के पेट में घोंपा छुरा, वीडियो वायरल
मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बाइक का इंडिकेटर टूटने से गुस्साए युवक ने पड़ोसी पर हमला बोल दिया। आरोपी ने छुरा घोंपकर युवक को लहूलुहान कर दिया। घटना का 28 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक उलधन गांव निवासी फिरोज रविवार को किसी काम से अपने पड़ोसी आरिफ की बाइक मांग कर ले गया था। फिरोज के मुताबिक रास्ते में बाइक का इंडिकेटर टूट गया। वापस लौटने पर इंडिकेटर टूटा देख आरिफ ने फिरोज को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और रिपेयरिंग के लिए दो हजार रुपए की डिमांड की। फिरोज ने पैसे ज्यादा मांगने को लेकर आरिफ का विरोध किया तो वह गुस्से से आग-बबूला हो गया। आरोप है कि कुछ देर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.