मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव उलधन में इंडिकेटर टूटने पर बाइक सवार ने युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर मेरठ जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। उलधन निवासी फिरोज रविवार सुबह पड़ोसी आरिफ की बाइक मांग कर ले गया था। रास्ते में कहीं बाइक का इंडिकेटर टूट गया। वापस घर आने पर आरिफ ने फिरोज से बाइक ठीक करने के लिए 2000 रुपये की मांग की। पैसे ज्यादा मांगने की बात को लेकर दोनों में गाली गलौज हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा कर भेज दिया। कुछ देर बाद आरिफ घर से मीट काटने वाला चाकू लेकर फिरोज के घर पहुंचा और फिरोज के पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर घायल...