मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल पर गुरुवार शाम बस में सवार होते समय एक छात्र की जेब से मोबाइल चोरी हो गया। छात्र को जेब से फोन गायब होने का पता चला तो उसने बस से छलांग लगा दी और भाग रहीं दो संदिग्ध लड़कियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों को पकड़ते ही सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस चौकी ले जाने की कोशिश हुई तो एक लड़की सड़क पर लेट गई और बेहोशी का नाटक करने लगी। काफी मशक्कत के बाद छात्र दोनों को आबूलेन चौकी लेकर पहुंचा। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला से अभद्रता, पार्षद पर मुकदमा दोनों खुद को निर्दोष बताकर चोरी से इनकार करती रहीं। चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद नहीं हो सका है। वहीं थाना प्रभारी रामप्रकाश का कहना कि किसी तरह ...