Meerut News: बस की साइड लगने पर विवाद, कार सवारों ने चालक को पीटा
मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: रुड़की रोड स्थित मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास मेरठ महानगर बस सेवा की ग्रीन एनर्जी बस की कार में साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद कार सवारों ने बस चालक के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान किसी राहगीर ने घायल चालक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मोदीपुरम से भूड़ बराल जाने वाली बस मेरठ से सवारियां लेकर परतापुर की ओर जा रही थी। मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बस की एक कार में साइड लग गई। इसी बात को लेकर कार सवारों और चालक राकेश के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवारों ने चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायल चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.