Meerut News: बस्तौरा नारंग में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त युवक पशुओं को घेर में बांधने गया था। परिजनों ने किसी भी विवाद से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है, जिस पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 28 वर्षीय दुष्यंत के घर पर मेहमान आए हुए थे। उन्हें खाना खिलाकर वह पशुओं को बांधने के लिए घेर में गया था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां दुष्यंत का शव फांसी पर लटका मिला। उसकी पहली पत्नी ने भी चार वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद दुष्यंत का विवाह उसकी पत्नी की छोटी बहन से हुआ था। दुष्यंत के दो बच्चे हैं। परिजनों ने घर में किसी विवाद से इनकार किया है। दुष्यंत की आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.