मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: कस्बे के मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित सब्जी मंडी में बर्तन की दुकान का गल्ला खोलकर चोर 80 हजार रुपये और बहीखाता चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शाहजहांपुर निवासी अशोक ने बताया कि वह सब्जी मंडी में बर्तन स्टोर चलाते हैं और रोजाना शाम को दुकान बंद कर मेरठ के जागृति विहार स्थित अपने घर चले जाते हैं। शनिवार शाम भी वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गल्ला खुला पड़ा था। जांच करने पर उसमें रखे 80 हजार रुपये और एक बहीखाता गायब मिला।

चोरी का तरीका अशोक के मुताबिक चोर दुकान के ऊपर बने कमरे में खुले जाल के रास्ते सीढ़ियों से नीचे दुकान में दाखिल हुआ होगा। चोरी के बाद आरोपी इसी रास्ते से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने ...