मेरठ, नवम्बर 21 -- Meerut News: मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के सत्यजीत रे ऑडिटोरियम में भारतीय सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और आधुनिक युद्ध प्रणाली में तकनीक के उपयोग पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राजीव के. साहनी ने शिरकत की। ​व्याख्यान के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव के. साहनी ने कहा कि एआई आधुनिक युद्ध प्रणाली का अहम हिस्सा बन चुका है। अब युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों और सैनिकों की संख्या पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि सूचना, तकनीकी क्षमता, सटीक निर्णय और त्वरित कार्रवाई से तय होते हैं। एआई के जरिए बड़ी मात्रा में उपलब्ध सूचनाओं का तेजी से विश्लेषण कर सैन्य रणनीति को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधुनिक सैन्य अभियानों में तकनीक प...