Meerut News: बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर किसानों ने मेडा भवन घेरा
मेरठ, सितम्बर 15 -- Meerut News: मेरठ। बढ़े प्रतिकर और विकसित प्लॉटों की मांग को लेकर गंगानगर, वेदव्यासपुरी और लोहिया नगर आवासीय योजना के किसानों ने सोमवार को मेडा भवन पर प्रदर्शन कर शाम चार बजे तक धरना दिया। ट्रैक्टरों को लेकर पहुंचे किसानों ने वीसी कार्यालय में घुसने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने गेट को अंदर से बंद कर दिया। इसके चलते किसानों ने गेट पर ही धरना चालू कर दिया। किसानों ने वीसी और सचिव को कार्यालय से बाहर नहीं जाने देने का एलान कर दिया। इसके बाद किसान पार्क में जाकर बैठ गए। किसानों के साथ महिलाएं भी धरने में शामिल हुईं। किसान नेता जसबीर सिंह और गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि किसान बढ़े प्रतिकर और विकसित प्लॉटों की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: अधिकारियों ने किसानों से भरवाए सहमति पत्र ये प्रस्ताव पहले ही मेडा बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.